खगड़िया: सन्हौली में बिहार किसान मंच के बैनर तले किसानों की हुई बैठक, समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय
बुधवार को शहर के सन्हौली स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बिहार किसान मंच के बैनर तले किसानों की बैठक हुई। बैठक में समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। संबोधित करते हुए बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुड्डू ने कहा कि अगर जमीन बचाना है तो किसान को जागना होगा। जिले मे 20,156 एकड़ जमीन सरकारी घोषित होने जा रही है।