बागपत: वामासारथी बागपत अध्यक्ष शिवांगी राय के नेतृत्व में नटराजन हॉल में पुलिस परिवार की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज उत्सव
Baghpat, Bagpat | Aug 16, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा शनिवार की रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि वामा सारथी बागपत की अध्यक्ष शिवांगी राय के नेतृत्व में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पुलिस लाइन बागपत स्थित नटराजन हॉल में हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।