बिजनौर: नेहटोर मे डायल 112 पर तैनात शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले सिपाही को एसपी ने किया सस्पेंड सीओ ने दी जानकारी
Bijnor, Bijnor | Jun 27, 2024 बिजनौर के कस्बा नेहटोर में डायल 112 पर तैनात सिपाही शिवम प्रजापति को एक युवती से 3 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। 2 दिन पूर्व बिजनौर निवासी एक युवती ने सिपाही शिवम प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में आज सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ सिटी ने मामले में जानकारी दी है।