बिजनौर: जिला अस्पताल बिजनौर में महिला का मोबाइल चुरा रहे एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया, लोगों ने की पिटाई
Bijnor, Bijnor | Jun 26, 2024 बिजनौर में जिला अस्पताल में एक महिला के बैग से मोबाइल चोरी करने वाले एक युवक को महिला ने रंगे हाथों पकड़ लिया और शोर मचा दिया। उसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से उसको थाने पहुंचा फिलहाल आरोपी को पुलिस ने थाने में बैठ कर पूछ ताछ शुरू कर दी है।