बिजनौर: गांव बूढ़पुर में रास्ते में भैंसा बुग्गी खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Bijnor, Bijnor | Jun 26, 2024 नेहटोर क्षेत्र के गांव बूढ़पुर में रास्ते में भैंसा बुग्गी खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में गांव निवासी साकिब गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसको स्थानीय पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद साकिब को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।