बिजनौर: बिजनौर में वीआईपी कल्चर के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन जिले में 1650 चालान व 3 लाख से अधिक का समन शुल्क वसूला
Bijnor, Bijnor | Jun 26, 2024 बिजनौर में वीआईपी कल्चर के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। 20 दिन के भीतर ट्रैफिक पुलिस ने जिले में 3 लाख से अधिक का समन शुल्क वसूल है। जबकि 1650 चालान हुए हैं। वहीं एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि जिले में सैकड़ो से भी अधिक वाहनों पर लगे सायरन लाल नीली बत्ती को भी उतार कर नियम अनुसार कार्रवाई की गई है।