बिजनौर: हल्दौर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने व रकम हड़पने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | Jun 26, 2024 बिजनौर की हल्दौर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने व करोड़ों रुपए की रकम हड़पने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जो जिले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों रुपए की रकम हड़प लेते थे। कस्बा झालू निवासी रागिब हुसैन की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।