फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में बगैर मान्यता के तालीम पर ताला, 14 स्कूल किए गए सील
बिना मान्यता स्कूल चलाना अब भारी पड़ेगा। शिक्षा निदेशक (बेसिक) लखनऊ के आदेश पर फिरोजाबाद जिले में 01 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक चले अभियान में 14 अवैध स्कूल बंद कर दिए गए। यह जानकारी बेसिक शिक्षा विभाग फ़िरोजाबाद द्वारा बुधवार दोपहर तीन बजे जारी की गई। प्रमुख बंद स्कूलों में एमडी पब्लिक स्कूल, जेएस अकेडमी (मदनपुर), चमने आजम मदरसा, एचएस पब्लिक स्कूल संग रहे।