फिरोज़ाबाद: महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने निरीक्षण भवन में महिलाओं की सुनीं समस्याएं
महिला आयोग की सदस्या मीना कुमारी ने बुधवार शाम 5 बजे क़रीबन निरीक्षण भवन पहुंचकर विभिन्न पीड़ित महिलाओं की व्यथा को गंभीरता से सुना, जिनमें घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पीड़िता की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाए।