पिंड्रा: वाराणसी में कोचिंग सेंटर्स पर प्रशासन का एक्शन जारी, कई कोचिंग सेंटर हुए सीज
लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद वाराणसी में लगातार कोचिंग सेंटर का निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारी कर रहे है। मंगलवार निरीक्षण बुधवार को भी जारी रहा। नक्शा पास न होने पर कई कोचिंग सेंटरों को वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने सील कर दिया। जबकि अग्निशमन अधिकारी ने दर्जनों कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किया।