गोपालगंज: चौराव गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के चौराव गांव से पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।वहीं गिरफ्तार महिला तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की है। इसकी जानकारी नगर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बुधवार की सुबह 11:00 बजे दी है।