गोपालगंज: बंजारी मोड़ पर टैंपो और स्कॉर्पियो की टक्कर में टैंपो चालक घायल, जांच में जुटी पुलिस
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास टेम्पू और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई। वही इस हादसे में टेम्पू चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।