गोपालगंज: माकुनिया गांव में करंट लगने से युवक की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचा शव
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के माकुनिया गांव में करंट के चपेट में आने से एक युवक की मंगलवार की रात 11:00 बजे मौत हो गई। वही इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।