गोपालगंज: दिउलिया गांव के पास पेड़ से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिले के कटेया थाना क्षेत्र के दिउलिया गांव के समीप एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।