चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा समीप खड़ी ट्रैक्टर में रविवार रात बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर घुस गया, जिससे युवक को गंभीर चोटे आई है। सकलडीहा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कला निवासी अपूर्व सिंह 30 वर्ष बाइक से मुगलसराय के तरफ से चंदौली की ओर आ रहा था कि बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रैक्टर में घुस गई। घायल जिला अस्पताल में इलाजरत है।