गुना: बरखेड़ा गिर्द विद्युत फीडर से किसानों को बिजली नहीं मिलने से मूंग की फसल सूखने की कगार पर, विद्युत मंडल का घेराव
गुना ग्रामीण के बरखेड़ा गिर्द विद्युत फीडर से आसपास के किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। 1 मई को किसानों ने विद्युत फीडर पर पहुंचकर घेराव किया। कहा, 10 घंटे बिजली देने का नियम है हमने ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल लगाइ है बिजली न मिलने से पानी नहीं लग पा रहा सूखने की कगार पर है। आधा दर्जन आसपास के गांव के किसानों ने घेराव कर पर्याप्त बिजली देने मांग की।