विभूतिपुर: विभूतिपुर सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 14 सूत्री मांगों को लेकर तीन घंटे ओपीडी बाधित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर ने अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के कारण करीब तीन घंटे तक ओपीडी सेवाएं बाधित रहीं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के चलते ओपीडी में मात्र 22 मरीज ही ही देखे जा सके।