विभूतिपुर: विभूतिपुर के भुसवर वार्ड 3 में रविवार को हुई मारपीट में मां-बेटा जख्मी, अस्पताल में भर्ती
भुसवर वार्ड 3 में रविवार को हुई मारपीट की घटना में मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की पहचान गांव के लाल बिहारी दास की पत्नी लीला देवी और उनके पुत्र सुरेश दास के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को तत्काल विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अमरनाथ शर्मा ने घायलों का उपचार किया।