सिंगरौली: माजन मोड़ पर भाकपा ने मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का पुतला जलाया, बर्खास्त करने की मांग
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य संजय नामदेव के नेतृत्व में सोमवार को शाम 5:00 बजे माजन मोड़ पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। भाकपा ने पुलिस की भारी मौजूदगी और फायर ब्रिगेड की तैनाती के बावजूद सेना और देश को मोदी के चरणों में नतमस्तक बताने वाले मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और सेना की कर्नल को आतंकियों की बहन बताने वाले मंत्री विजय शाह क