जमुई: कुराव गांव में पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को लोहे की रॉड से मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 27, 2025 गिद्धौर थाना क्षेत्र के कुराव गांव में आपसी विवाद को लेकर सोमवार की दोपहर 12:30 बजे पड़ोसियों ने सत्यनारायण रावत को लोहे की रॉड से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उंसके बाद सत्यनारायण रावत को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।