जमुई: भिमाईन गांव में ईदगाह की जमीन पर हो रहे पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य को SDO ने रुकवाया, ग्रामीणों ने किया था विरोध
Jamui, Jamui | Jan 27, 2025 ख़ैरा प्रखंड के भिमाईन पंचायत में ईदगाह की जमीन पर पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य करने का मामला प्रकाश में हैं। मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने हो रहे कार्य का विरोध करते हुए एसडीओ अभय कुमारी तिवारी से शिकायत की। उंसके बाद एसडीओ के निर्देश पर फौरन कार्य को रुकवाया गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने सोमवार को दिन के 11:00 बजे दी है।