जमुई: ख़ैरा में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, घायल युवक को डायल 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 27, 2025 ख़ैरा में रविवार की रात 9:00 बजे अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा देने पर तेज रफ्तार बाइक अचानक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।