पन्ना: पुलिस स्मृति दिवस पर भव्य शहीद परेड आयोजित, कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले अमर वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
Panna, Panna | Oct 21, 2026 पन्ना पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर आज 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य शहीद परेड में रक्षित निरीक्षक आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल की टुकड़ियों ने अमर शहीदों को सलामी दी और पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू ने शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन करते हुए श्रद्धांजलि दी।