बिलासपुर: थाना बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सुनीं जनसमस्याएं
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा शनिवार को सुबह 11 बजे थाना बिलासपुर में आयोजित 'थाना समाधान दिवस' के अवसर पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से सुना। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्