सरधना: मुल्हैड़ा में गन्ने की फसल काटने का आरोप, महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार, दबंगों के खिलाफ दी गई तहरीर
सरधना थाना सरधना क्षेत्र के गांव मुल्हैड़ा में कृषि भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल काटने को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम गालंद, थाना पिलखुवा, जिला हापुड़ निवासी रजनी पत्नी ज्ञान सिंह ने थाना सरधना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कई लोगों पर दो दिनों में खेत से गन्ने की फसल काटकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की