दमोह: सतपारा में थ्रेसर की चपेट में आने से एक युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Damoh, Damoh | Mar 23, 2024 दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सतपारा में थ्रेसिंग करते वक्त थ्रेसर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां मौजूद डॉक्टर ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है। वहीं डॉक्टर्स के द्वारा युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।