सिंगरौली: मोरवा के गायत्री मंदिर रोड स्थित घर में बने पटाखा गोदाम से मोरवा पुलिस ने 20 पेटी पटाखा ज़ब्त कर की कार्रवाई
मोरवा के गायत्री मंदिर रोड स्थित घर में बने पटाखा गोदाम में मोरवा पुलिस ने 20 पेटी पटाखा ज़ब्त कर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार जफर इकबाल पिता मुर्तुजा अहमद उम्र 35 वर्ष निवासी एसएचएफ 32 एनसीएल कॉलोनी पर अपराध धारा 286 भादंवि एवं धारा 5,9(B)1(b) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत कार्रवाई की गई।