मुगलसराय: रेमा में डीजल चोरी का खुलासा, टैंकर चालक निकला मास्टरमाइंड, साथी किया गया गिरफ्तार
मुगलसराय के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित रेमा गांव में शनिवार रात करीब 09 बजे को क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने डीजल चोरी के मामले का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से टैंकर चालक और उसके एक साथी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड टैंकर चालक ही था। वही मामले से जुड़ें अन्य लोगों की तलाश जारी है।