गुना: बरबटपुरा संकट मोचन हनुमान मंदिर में भागवत कथा और गोवर्धन पूजा, महंत महावीर दास हुए शामिल
Guna, Guna | Apr 22, 2026 गुना बरबटपूरा संकट मोचन हनुमान मंदिर मां कालका धाम पर सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन जारी है। 22 अप्रैल को मंदिर पुजारी रविदास महाराज ने बताया, कथा के पांचवें दिन कथा वाचक पंडित मनोहर शरण शास्त्री ने कालिया नाग मर्दन और गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। पांचवें दिन अशोकनगर ईसागढ़ के महंत संत महावीर दास गुरुदेव महाराज कथा में शामिल हुए। भव्य स्वागत किया गया।