जमुई: नारडीह में एक मंजिला छत से गिरकर एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 11, 2026 जमुई प्रखंड क्षेत्र के नारडीह में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे एक मंजिला छत से गिरकर विष्णु रावत बुरी तरह घायल हो गए। परिजन द्वारा आनन- फानन में विष्णु रावत को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर अवस्था में डॉक्टर मृत्युंजय कुमार द्वारा विष्णु रावत का इलाज किया जा रहा है।