चान्दन: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर सूईया में हुई आतिशबाजी, मिठाईयां बंटी
Chanan, Banka | May 4, 2026 भाजपा की बंगाल,असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत को लेकर सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे सूईया में जमकर जश्न मनाया गया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं आमजन के बीच मिठाई बांटकर खुशियों को साझा किया।