खरौंधी: सोशल इनोवेशन ग्रुप के 13वें स्थापना दिवस पर खरौंधी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप के 13वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को चंदनी रोड स्थित कुम्हार टोला नव प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दिया तथा नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं।