NIT को लेकर संवेदकों में आक्रोश, टेंडर प्रक्रिया का बहिष्कार...
बेतिया नगर क्षेत्र के संवेदकों ने नगर विकास एवं आवास विभाग की नई निविदा शर्तों के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए इसे संवेदकों का आर्थिक दोहन बताया है। संवेदकों का कहना है कि बिहार सरकार द्वारा बिलो को अनलिमिटेड कर दिया गया है, जिसके तहत जितना अधिक बिलो होगा, उतनी ही अतिरिक्त एडिशनल परफॉर्मेंस गारंटी जमा करनी पड़ती है। पहले की व्यवस्था के अनुसार संवेदक कार्य का एग्रीमेंट करते समय APG जमा करते थे और कार्य पूर्ण होने के बाद यह राशि उन्हें वापस मिल जाती थी। संवेदकों ने बताया कि हाल ही में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी नई निविदा NIT में एक नया सर्कुलर जोड़ा गया है, जिसके अनुसार जमा की गई एडिशनल परफॉर्मेंस गारंटी कार्य पूर्ण होने के दो वर्ष बाद लौटाई जाएगी। इस नई व्यवस्था से संवेदकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा तथा उनकी पूंजी लंबे समय तक विभाग के पास फंसी रहेगी। संवेदकों का कहना है कि इस निर्णय से छोटे और मध्यम वर्ग के ठेकेदारों को सबसे अधिक परेशानी होगी। उन्होंने बिहार सरकार और विभागीय अधिकारियों से इस मामले में पुनर्विचार कर समाधान निकालने की अपील की है। संवेदकों ने कहा है कि अब हम नगर निकाय के कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं।
#champaran24news #viralreelschallenge #CMBihar #viralvideochallenge #samratchoudhary #TejashwiYadav #BreakingNews #bihar