रायडीह: सलकाया निवासी 22 वर्षीय युवक ने करंज के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक
Raidih, Gumla | May 6, 2026 रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना क्षेत्र के सालकाया गांव में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विपिन कुमार सिंह (22 वर्ष), पिता कृष्णा सिंह, के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में मंगलवार को एक शादी समारोह का आयोजन था। इसी दौरान रात करीब 9:00 बजे विपिन कुमार सिंह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद