कासगंज: जिले में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, मोडिफाइड साइलेंसर वाली 5 बुलेट बाइक की गई सीज, 203 चालान काटे गए
कासगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 3 दिवसीय विशेष यातायात अभियान के तहत शनिवार को जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, मोबाइल का प्रयोग, मॉडिफाइड साइलेंसर और अन्य नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 5 बुलेट मोटरसाइकिल (मॉडिफाइड साइलेंसर) सीज की गईं।