कोटवा: कोटवा में चाकू से गॉड कर युवक की हत्या के मुख्य आरोपी ने शनिवार को न्यायालय में आत्म समर्पण किया
कोटवा में चाकू से गॉड कर युवक की हत्या करने का मुख्य आरोपी पुलिस दबिश के कारण शनिवार न्यायालय में आत्म समर्पण किया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी कल्याणपुर थाना के देवपुर परसा का सरोज यादव है। उस पर कांड संख्या 204/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज था। घटना के बाद से फरार था,पुलिस अब उसे न्यायालय द्वारा रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करेगी।