चित्तौड़गढ़: *चित्तौड़गढ़: अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर चला अभियान, 7,492 वाहनों के चालान*
चित्तौड़गढ़ में 4 से 30 जून 2026 तक अवैध रूप से मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर थाना पुलिस ने 6,007 और यातायात शाखा ने 1,485 वाहनों पर कार्रवाई की। कुल 7,492 वाहनों के चालान किए गए। एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अभियान में बॉडी/चेसिस अवैध बदलाव जैसे वाहनों पर चालान काटे गए हैं।