Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
No video available

रुद्रप्रयाग: बद्रीनाथ व केदारनाथ यात्रा पर आईं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव #उमा_भारती

MORE NEWS

केदारनाथ धाम ♥️

केदारनाथ धाम ♥️

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 3, 2026

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार, मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर व काली फिल्म पर सख्त कार्यवाही!!

केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।  यातायात व्यवस्था को पूर्णतः सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के यातायात निरीक्षक सहित समस्त थाना प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं लापरवाही बरतने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में आज बुधवार को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक जयवीर सिंह रावत के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक निजी वाहन में अवैध रूप से हूटर व काली फिल्म लगा होना पाया गया। पुलिस द्वारा वाहन को रोके जाने पर चालक ने खुद को मध्य प्रदेश के एक मा. मंत्री का भतीजा बताते हुए पुलिस टीम पर धौंस जमाने और अपना विशेष प्रभाव दिखाने का प्रयास किया। किन्तु रुद्रप्रयाग पुलिस ने बिना किसी दबाव के पूर्ण रूप से निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन से अवैध हूटर उतारकर जब्त किया गया व काली फिल्म हटवाई गई तथा वाहन चालक/स्वामी के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसमें नियमों के विरुद्ध 'मोडिफाइड साइलेंसर' लगाया गया था। इस साइलेंसर से अत्यधिक तीव्र और कर्णभेदी आवाज उत्पन्न हो रही थी। पुलिस टीम द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। 
रुद्रप्रयाग पुलिस आमजनमानस एवं श्री केदारनाथ यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है, कि अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर, काली फिल्म, फ्लैशर लाइट या अन्य किसी भी प्रतिबंधित सामग्री/उपकरण का प्रयोग बिल्कुल न करें। यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभायें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तत्वों, चाहे वे किसी भी रसूख के हों, के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की Zero Tolerance की नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार, मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर व काली फिल्म पर सख्त कार्यवाही!! केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यातायात व्यवस्था को पूर्णतः सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के यातायात निरीक्षक सहित समस्त थाना प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं लापरवाही बरतने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज बुधवार को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक जयवीर सिंह रावत के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक निजी वाहन में अवैध रूप से हूटर व काली फिल्म लगा होना पाया गया। पुलिस द्वारा वाहन को रोके जाने पर चालक ने खुद को मध्य प्रदेश के एक मा. मंत्री का भतीजा बताते हुए पुलिस टीम पर धौंस जमाने और अपना विशेष प्रभाव दिखाने का प्रयास किया। किन्तु रुद्रप्रयाग पुलिस ने बिना किसी दबाव के पूर्ण रूप से निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन से अवैध हूटर उतारकर जब्त किया गया व काली फिल्म हटवाई गई तथा वाहन चालक/स्वामी के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसमें नियमों के विरुद्ध 'मोडिफाइड साइलेंसर' लगाया गया था। इस साइलेंसर से अत्यधिक तीव्र और कर्णभेदी आवाज उत्पन्न हो रही थी। पुलिस टीम द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। रुद्रप्रयाग पुलिस आमजनमानस एवं श्री केदारनाथ यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है, कि अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर, काली फिल्म, फ्लैशर लाइट या अन्य किसी भी प्रतिबंधित सामग्री/उपकरण का प्रयोग बिल्कुल न करें। यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभायें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तत्वों, चाहे वे किसी भी रसूख के हों, के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की Zero Tolerance की नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 3, 2026

केदारनाथ धाम पहुंच रहे भक्त जान को खतरे में डालकर 2013 में ध्वस्त हुए पैदल मार्ग से आवागमन कर रहे हैं। जिला प्रशासन को इस मामले में गंभीर होने की जरूरत है।

केदारनाथ धाम पहुंच रहे भक्त जान को खतरे में डालकर 2013 में ध्वस्त हुए पैदल मार्ग से आवागमन कर रहे हैं। जिला प्रशासन को इस मामले में गंभीर होने की जरूरत है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 3, 2026

केदारनाथ धाम शराब लेकर पहुंचे तीर्थ यात्री को स्थानीय लोगों ने पकड़ा!! 

कुछ यात्रियों द्वारा धाम को बनाया जा रहा पिकनिक स्पॉट!!

केदारनाथ धाम शराब लेकर पहुंचे तीर्थ यात्री को स्थानीय लोगों ने पकड़ा!! कुछ यात्रियों द्वारा धाम को बनाया जा रहा पिकनिक स्पॉट!!

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 3, 2026

तीर्थनगरी ऋषिकेश में आयोजित मेयर सम्मेलन से एक दिन पूर्व सेक्स रैकेट पकड़े जाने से नगर में हड़कंप मच गया। हिंदूवादी संगठन ने मौके पर पहुंच कर रैकेट को पुलिस के हवाले किया।

बीते रोज हिंदूवादी संगठन को जानकारी मिली कि नटराज चौक के पास एक होटल में कुछ युवक और कुछ युवतियों द्वारा गलत गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिस पर हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अचानक होटल पर छापा मारा और मौके पर कुछ युवतियों और युवकों को पकड़ लिया। साथ ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिन्होंने मौके पर पहुंच कर सभी को हिरासत में लेकर कार्रवाई करी।

तीर्थनगरी ऋषिकेश में आयोजित मेयर सम्मेलन से एक दिन पूर्व सेक्स रैकेट पकड़े जाने से नगर में हड़कंप मच गया। हिंदूवादी संगठन ने मौके पर पहुंच कर रैकेट को पुलिस के हवाले किया। बीते रोज हिंदूवादी संगठन को जानकारी मिली कि नटराज चौक के पास एक होटल में कुछ युवक और कुछ युवतियों द्वारा गलत गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिस पर हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अचानक होटल पर छापा मारा और मौके पर कुछ युवतियों और युवकों को पकड़ लिया। साथ ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिन्होंने मौके पर पहुंच कर सभी को हिरासत में लेकर कार्रवाई करी।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 3, 2026