हज़ारीबाग: परिवहन कार्यालय में दलालों का बोलबाला, आम लोग परेशान
हजारीबाग: जिला परिवहन कार्यालय में लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन व अन्य कार्यों में दलालों के हावी होने की शिकायत सामने आई है। लोगों का आरोप है कि सरकारी शुल्क से कई गुना अधिक पैसे लेकर काम कराया जा रहा है। हालांकि, डीटीओ बी. कामती ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि कार्यालय पूरी तरह कैशलेस है और निर्धारित प्रक्रिया से ही काम होता है।