गाज़ियाबाद: युवक ने गोविंदपुरी चौकी में पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गाजियाबाद में एक युवक ने पुलिस पर गोविंदपुरी चौकी में पिटाई करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत डीसीपी से की गई है। घटना 28 जून की बताई जा रही है। पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाने की वीडियो बुधवार की शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। जिसमें युवक पुलिस कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाता हुआ नजर आया है।