गाज़ियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर वेस्ट यूपी के अफसरों की गाजियाबाद में हुई मीटिंग, यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा
11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत होते ही कावड़ यात्रा भी शुरू हो रही है। बुधवार को गाजियाबाद में गाजियाबाद दिल्ली, नोएडा, हापुड, बुलंदशहर, मेरठ, और बागपत के पुलिस अधिकारियों की आगामी कावड़ यात्रा को लेकर मीटिंग हुई। इसमें सभी जिलों के पुलिस अधिकारी शामिल रहे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी और डीएम दीपक मीणा ने कावड रूट डायवर्जन प्लान को लेकर चर्चा की।