तिलहर: निगोही के BOB तिराहे से पुलिस ने चोरी का ई-रिक्शा, 12 बैटरियां और तमंचा-कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना निगोही पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक सारथी कंपनी की ई-रिक्शा, विभिन्न कंपनियों की 12 ई-रिक्शा बैटरियां तथा एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 2 अगस्त को कस्बा निगोही के बीओबी तिराहे से ई-रिक्शा चोरी होने की रिपोर्ट दर्