कांग्रेस भवन, चाईबासा में मंगलवार को क्रांतिवीर पांडेय गणपत राय के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसियों ने शहीद पांडेय गणपत राय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि शहीद के जीवन शैली को आत्मसात कर आगे बढ़ने की जरूरत है।