पीरो: इंस्टाग्राम वाला प्यार बना मौत, एक महीने बाद गड़हनी में हत्यारा गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Jul 28, 2026 चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में हुए चर्चित युवती हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के करीब एक महीने बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया निवासी योगेंद्र सिंह के पुत्र सीटू यादव उर्फ मंजीत यादव के रूप में हुई है।