लोहरदगा: लोहरदगा इंटक अध्यक्ष आलोक साहू ने प्रधानमंत्री से 2027 की जनगणना में सरना धर्म कोड शामिल करने की मांग की
लोहरदगा इंटक अध्यक्ष सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू ने बुधवार सुबह लगभग 9 :30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर झारखंड सहित पूरे देश में आदिवासी सरना धर्म मानने वाले लोगों के लिए आगामी 2027 की जनगणना में सरना धर्म कोड शामिल करने की मांग की।