शिक्षक संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले वेतन नियमितीकरण व स्थायीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) कार्यालय के बाहर पांचवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। शिक्षकों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चंदावत को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र वेतन नियमितीकरण के आदेश जारी करने की मांग की गई। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार से डीईओ कार्यालय से अस्पताल चौराहे तक रैली निकाली जाएगी। इस दौरान धरने में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Aug 7, 2026