जालोर में नवजात कन्याओं का हुआ गृह प्रवेश, रथ यात्रा से हुआ स्वागत : जालोर स्थित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी (शिशु गृह) में शुक्रवार को नवजात कन्याओं के गृह प्रवेश एवं आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल चौराहे से रथ व गाजे-बाजे के साथ बालिकाओं की शोभायात्रा निकालकर शिशु गृह पहुंचाया गया। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बालिकाओं को चुनरी व बेबी किट भेंट कर स्वागत किया तथा पालना गृह के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में एडीएम राजेंद्र सिंह चंदावत सहित अधिकारियों ने दत्तक ग्रहण प्रक्रिया व बालिकाओं को मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी। अंत में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ खुशी का इजहार किया।
Jalor, Jalor | Aug 7, 2026