वारासिवनी: बारिश के बाद खेतों में नमी, ग्राम मेंढकी में कृषि विभाग ने दी सलाह, धान कटाई के बाद कड़पे को खड़ा रखें
जिले में धान कटाई का कार्य जारी है, लेकिन हाल की बारिश से खेतों में नमी बनी हुई है। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों को चेतावनी दी है कि कटाई के बाद धान के कड़पों को जमीन पर सुलाकर न रखें, बल्कि गट्ठे बनाकर खड़ा करें, ताकि बालियां नमी से खराब न हों। उप संचालक कृषि फूलसिंह मालवीय ने बताया कि अतिवृष्टि और कीट रोग से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी है।