गुन्नौर: जुनावई पुलिस ने भाजपा नेता हत्याकांड में गवाहों के परिजनों पर हुई फायरिंग में पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत 3 पर की रिपोर्ट
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव दवथरा हिमंचल निवासी रामपाल और गांव मेढ़ोली निवासी भुवनेश मंगलवार को बाइक से हुल्काबाद से लौट रहे थे। गांव दुबारी कला और धनीपुर के बीच दोनों सड़क किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगे इसी दौरान कार में सवार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों लोग घायल हो गए थे।