वाराणसी में मां गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती का स्थान एक बार फिर बदलना पड़ा। गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित होने वाली आरती का स्थान बढ़ते जलस्तर के चलते चौथी बार बदला गया है।
गंगा का पानी घाट की सीढ़ियों तक पहुंचने के कारण अब ऊपरी सीढ़ियों पर मां गंगा की आरती की जा रही है। बदली हुई व्यवस्था के बावजूद आरती देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दशाश्वमेध घाट पहुंचे और मां गंगा की आरती में शामिल हुए।
#Varanasi #GangaAarti #DashashwamedhGhat #GangaWaterLevel #Ganga #Kashi #VaranasiNews #गंगाआरती #दशाश्वमेधघाट #वाराणसी #काशी #गंगाजलस्तर #मांगंगा